tag:blogger.com,1999:blog-15637902312473099012024-03-13T10:40:03.570-07:00मेरा जहाँ.....अल्फाज़ नहीं जंजीरे हैं ,
जलते बुझते ख्वाबों की कुछ तहरीरें हैं.....!!!!!
रास्ते पसंद हैं.....
मंजिलों में मन नहीं रमता.....
जैसे सीने पर किसी ने सड़क बना दी हो.....
निगाहों में आसमाँ.....!!!!!
बाकी सब !
"आसान है".....Saurabh Shuklahttp://www.blogger.com/profile/08615175015314947998noreply@blogger.comBlogger29125tag:blogger.com,1999:blog-1563790231247309901.post-14902085755910761222020-02-09T02:19:00.001-08:002020-02-09T02:19:35.612-08:00•बस यूँ ही•
खाली तुम भी,

खाली मैं भी,

ना तुममें कुछ बाकी,

ना मुझमें.....!!!!!

फासले ऐसे हो जायेंगे,

ये कभी सोचा न था मैंने,

तुम सामने थे मेरे,

पर मेरे न थे.....!!!!!

एक ही रस्ते दोनों हैं,

राहें जुदा हैं,

तुम कहीं जा रहे,

मैं कहीं और,

मंजिलें क्या हैं पता नहीं.....!!!!!

थोड़ी दूरियां,

थोड़ी मजबूरियां,

वही तुम हो,

वही वादाखिलाफी,

सही है!

आदतें जाती कहाँ हैं.....!!!!!

कई बार सोचता हूँ कि,

न तुम गलत थे,

न ही मैं सही था,

बस राहें अलग हो गईं.....!!!!!

आज भी तुम्हें देख बस यही सोचा कि,

क्या इसीलिए मिले थे ?

शायद अधूरे रह जाने को,

तुम कहीं,

और मैं कहीं.....!!!!!

तुम्हारी आँखों को देखा मैंने,

अब भी वैसी ही हैं,

पूरी दुनिया को उसी में समेटे हुए,

बस उस चेहरे में कुछ ढूंढ़ रहा था मैं,

वो मुझे मिली नहीं,

वही! तुम्हारी वही हँसी.....!!!!!

फिर देखा इस काँच में,

उसमें हम दोनों साथ थे,

बस कुछ दूरी पर !

ऐसी दूरी जो शायद कभी ख़त्म न होगी,

बस यही सोच काँच ही तोड़ दिया मैंने,

मुझे ऐसा कुछ भी मंजूर नहीं,

जो मुझे और तुम्हें दूर रखे.....!!!!!

मुझे देख तुम्हारा यूँ नजरें झुका लेना,

क्या समझता मैं उसको,

अब मुझे कौन जीत सकता है,

तू मेरे दिल का आखिरी डर था.....!!!!!

~ सौरभ शुक्ला
Saurabh Shuklahttp://www.blogger.com/profile/08615175015314947998noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-1563790231247309901.post-32421338219027463152020-02-02T07:27:00.001-08:002020-02-02T07:27:58.764-08:00•साइकिल से गिर जाने का डर•
बचपन से ही ऐसे माहौल में रहा हूँ जहाँ पे मम्मी-पापा, दादा-दादी हर कदम से पहले समझाते की बेटा ध्यान से.....!!!!!

जब बचपन में साइकिल सीखना हुआ, तो इस बात से डर लगता था कि कहीं गिर न जाऊँ.....तब गिरने से बहुत डर लगता था, इस डर से इतना ध्यान से साइकिल चलाना सीखा की कभी गिरा नहीं साइकिल से, एक बार भी नहीं.....पहले तो भीड़ में साइकिल लेकर ही नहीं जाता था, वजह वही एक ही, डर.....!!!!!

इस डर से इतना डर लग गया कि वो गिर जाने का डर कभी अंदर से जा ही नहीं पाया.....बेशक मैं कभी साइकिल लेकर तो नहीं गिरा लेकिन उस न गिरने की वजह से गिर कर फिर उठ जाने की कला सीख नहीं पाया.....!!!!!

असल जिंदगी भी बिलकुल ऐसी ही है,

गिरना भी बहुत ज़रूरी है कि पता हो कि फिर उठ जाना है, फिर उठ कर ठीक वैसे ही आगे बढ़ते रहना है.....बड़ी बात इसमें नहीं कि हम कभी गिरे नहीं, बड़ी बात इसमें है गिर कर उठ कर फिर चलने लगने में.....!!!!!

असल ज़िन्दगी में आज भी जब मेरे अन्दर गिर जाने का, कहीं पीछे रह जाने का डर आ जाता है तो इतना सावधान हो जाता हूँ कि ज़िन्दगी जीना ही बन्द कर देता हूँ, सारा ध्यान बस इस बात पर होता है कि गिरना नहीं है, पीछे नहीं रहना है.....कारण वही कि उस छोटी सी साइकिल से गिरने से अगर इतना न डरा होता तो आज असल ज़िन्दगी में भी गिर जाने से इतना तो नहीं ही डरता.....!!!!!

साइकिल से गिरने से खुद को भले ही बचा लें, लेकिन असल ज़िन्दगी इसके बिलकुल ही उलट है.....ज़िन्दगी ऐसा धोबी पछाड़ देकर पटकती है कि उठने का मौका तक ठीक से नहीं देती,

उस वक्त आपके पीछे वो दोस्त भी शायद ही होगा जो साइकिल सीखते वक्त आपके पीछे से बोलता है कि तू जा मैं हूँ न!

बचा तो वो तब भी नहीं पाता लेकिन एक भरोसा होता है जो हमें हिम्मत देता है......!!!!!

फिर अब वहाँ से हम कैसे उठ खड़े होते हैं, कैसे फिर ज़िन्दगी की आँख में आँख डालकर उससे मुकाबले को तैयार होते हैं सबसे बड़ी जीत इसी बात में है.....!!!!!

इतना कह सकता हूँ कि ज़िन्दगी से बराबर मुकाबले के लिये बचपन में साइकिल से गिरना बहुत ज़रूरी है ताकि पता हो उठना कैसे है.....और साइकिल सी इस ज़िन्दगी में पैडल फिर से मारते हुये आगे कैसे बढ़ना है.....!!!!!

~ सौरभ शुक्ला
Saurabh Shuklahttp://www.blogger.com/profile/08615175015314947998noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-1563790231247309901.post-66752927184034325502020-01-01T10:53:00.001-08:002020-01-01T10:53:45.301-08:00•जिंदगी, मौत और तुम•
मैंने मौत को तो महसूस नहीं किया है,

लेकिन मैंने तुम्हें खुद से दूर जाते देखा है।

मौत भी शायद ऐसी ही होगी,

न रोने देती होगी,

न हँसने,

और न कुछ महसूस करने।

तब भी दिखता सब होगा,

दिखाई कुछ नहीं देगा।

पता सब चलता होगा,

महसूस कुछ नहीं होगा।

कुछ और दर्द तब भी याद नहीं रहता होगा,

बस वो एक दिल होगा जिसमें दर्द बेहिसाब होगा,

और सीना फट जाने के करीब।

दिल चीखता तब भी होगा,

बस आवाज नहीं आती होगी।

तूफान दिल में तब भी उमड़ता होगा,

अंदर तक सब कुछ उजड़ गया होगा।

आँखों में आँसू तब भी आते नहीं होंगे,

बस आँखें पत्थर हो जाती होंगी,

न किसी को देखती होंगी और

न ही कुछ दिखता होगा।

मुझे लगता है ये दोनों एक ही जैसे हैं,

मौत आने पर भी लगता होगा कि कोई बचा ले,

तुम्हारे जाने पर ऐसा था कि कोई तुम्हें रोक ले।

इतना कुछ बुरा देखा है,

लेकिन इससे बुरा नहीं,

हाँ.....तुम्हें खुद से दूर जाते देखा है।

मैंने मौत को तो महसूस नहीं किया है,

लेकिन मैंने तुम्हें खुद से दूर जाते देखा है।।

~ सौरभ शुक्ला
Saurabh Shuklahttp://www.blogger.com/profile/08615175015314947998noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-1563790231247309901.post-90475595405561300382020-01-01T10:51:00.001-08:002020-01-01T10:51:39.010-08:00•कुछ टूट गया-कुछ छूट गया•
सब कुछ तो वैसा ही है,

कुछ चीजें हमने छोड़ दी ।।

शर्तें तो अब भी वही हैं,

कुछ बातें हमने मान ली ।।

साथी तो अब भी वही हैं,

कुछ छूट गये,

कुछ छोड़ दिये,

मशगूल हम कुछ यूँ रहे ।।

लोग तो अब भी वही हैं,

कुछ चेहरे अब अंजान हैं ।।

रास्ते अब भी वही हैं,

कुछ राहें अब वीरान हैं ।।

हवा तो अब भी वही है,

बस फिजा कुछ बदली सी है ।।

जिंदगी भी बाकी बहुत है,

कुछ जिंदगियाँ बदल गयीं ।।

लोग थे खामोश कुछ वक्त को,

कोई चुप हुआ सदा के लिये ।।

वो उसके दिल में मर गया,

वो दिल में उसके जी रहा ।।

बँटवारा भी कुछ यूँ हुआ,

दोनों अधूरे रह गये ।।

तुम बोल दो चाहे भले,

बदनाम तुमको कर दिया,

लेकिन तुम्हारा जिक्र भी,

आगे किसी के न किया ।।

सौदा नहीं करना तुम अब,

मैं हारकर आया हूँ सब ।।

मोहब्बत वाले चले गये,

मोहब्बतें बाकी बहुत हैं.....।।

~ सौरभ शुक्ला
Saurabh Shuklahttp://www.blogger.com/profile/08615175015314947998noreply@blogger.com1tag:blogger.com,1999:blog-1563790231247309901.post-85873170767301465092020-01-01T10:50:00.001-08:002020-01-01T10:50:13.138-08:00Lelha🤤
वो किस्सा जो कहानी बन नहीं पाया,

वो किस्सा भी बस यहीं तक था शायद.....!!!!!

उस दिन मैं तुमसे ही कह रहा था,

जो चल रहा है चलने दो,

समय के साथ हम खुद ही

एक दूसरे को देख कर नजरें फेर लिया करेंगे,

और आज हमने

बिना एक-दूसरे को देखे ही आँखें फेर ली.....!!!!!

अफ़सोस सिर्फ इतना सा है,

कि अंजाम तो मिला नहीं,

मैं उस कहानी को

इक ख़ूबसूरत मोड़ भी दे नहीं पाया,

जहाँ उसे छोड़ सकें.....!!!!!

पर हाँ.....

इस जन्म में न सही,

लेकिन किसी जन्म में जब हम फिर मिलें,

तो खुदा से अपने साथ मेरा साथ मांग लेना,

मेरी तो वो वैसे भी नहीं सुनता.....!!!!!

उस जन्म में महज इक ख़ूबसूरत मोड़ न हो,

बल्कि एक रिश्ता हो खूबसूरत सा.....!!!!!

जहाँ मैं तुमसे जी भर के लड़ सकूं,

ज़िन्दगी भर.....!!!!!

~ सौरभ शुक्ला
Saurabh Shuklahttp://www.blogger.com/profile/08615175015314947998noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-1563790231247309901.post-6292193692292619542020-01-01T10:49:00.001-08:002020-01-01T10:49:11.912-08:00•बस यूँ ही•
इश्क़ से इश्क़ से लेकर

इश्क़ से नफ़रत का सफर तय कर चुका हूँ,

हाँ! मैं इश्क़ अधूरा छोड़

मुकम्मल होने निकल पड़ा हूँ.....!!!!!
Saurabh Shuklahttp://www.blogger.com/profile/08615175015314947998noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-1563790231247309901.post-26482597400365662972020-01-01T10:47:00.001-08:002020-01-01T10:54:23.136-08:00•काश, कशक और कशिश•
बदलती चीजें मुझे अच्छी नहीं लगती हैं

और न ही बदलते लोग।

चीजों को मैं आसानी से छोड़ नहीं पाता,

कुछ न कुछ,

कहीं न कहीं,

मेरे अंदर बचा रह जाता है।

बदलता वक़्त भी

कई बार असहज कर देता है मुझे,

कहीं न कहीं

मैं उस पुराने वक़्त में रह जाता हूँ।

लोग आगे बढ़ जाते हैं,

नये वक़्त में,

नयी जगह पर,

नये लोगों के साथ,

लेकिन मैं कहीं न कहीं

वहीं रह जाता हूँ,

उसी वक़्त में,

उसी जगह पर,

उन्हीं लोगों का इंतजार करते हुए।

साल बदल रहा है,

नये लोग आयेंगे,

लेकिन मैं फिर वहीं

इंतजार करुंगा,

थोड़ा सा मैं रह जाऊंगा

इसी पुराने साल में,

तुम आना मेरा हाथ पकड़

मुझे ले चलने,

नये साल की तरफ.....!!

~ सौरभ शुक्ला
Saurabh Shuklahttp://www.blogger.com/profile/08615175015314947998noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-1563790231247309901.post-13220816912035998012019-01-18T12:43:00.001-08:002019-01-18T12:43:17.934-08:00•बेलोज़•
बे-खबर ही अच्छा था,

बे-असर तो था.....

भले ही बेजान था,

पर बेपरवाह था.....

बे-वजह जिया करता था,

बे-बुनियाद खुद में,

पर जो भी था अक्सर हँस लिया करता था.....

पड़ा ज्यों ही इस बेलोज़ इश्क़ में,

अक्सर शामें-फजर आँखें नम हो जाया करती हैं.....!!!!!

हुआ करता था जो 'सौरभ' कभी मैं,

इक महज कातीब बनकर रह गया हूँ.....🙂

Meanings:

बेलोज़- Unconditional

फजर- Morning

सौरभ- Fragrance

कातीब- Writer

Saurabh Shuklahttp://www.blogger.com/profile/08615175015314947998noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-1563790231247309901.post-21049163960859357382019-01-12T07:34:00.001-08:002019-01-12T07:34:07.794-08:00•मेरा जहाँ•
मुकम्मल मेरा जहाँ होगा,

जब.....

ऐसी ही सर्द रातों में,

शहर की भागम-भाग से दूर,

इक वीरान स्टेशन पे,

जहाँ कोई आता-जाता न हो,

इक खाली कुर्सी पर,

सिर्फ मैं और तुम,

हल्की सी सर्दी,

मेरे हाथों में तुम्हारा हाथ,

तुम उन जाती गाड़ियों को देखो,

और मैं सिर्फ तुम्हें.....❤

Saurabh Shuklahttp://www.blogger.com/profile/08615175015314947998noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-1563790231247309901.post-14077826318791664622019-01-05T10:29:00.000-08:002019-01-05T10:30:00.229-08:00तुम से तुम तक.....🙂
इस दिल की तुझ से तुझ तक की मोहब्बत भी गजब है.....

तेरी हर बात याद आते ही तेरे इश्क की खुशनुमा महक इस कदर आती है कि,

बेवजह ही मुस्कुरा देता हूँ.....!!!!!

Saurabh Shuklahttp://www.blogger.com/profile/08615175015314947998noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-1563790231247309901.post-58968229560426439812019-01-05T10:27:00.001-08:002019-01-05T10:27:01.317-08:00कुछ बातें.....
मेरा पागलपन ही मेरे होने की वजह है और मुझसे वो छीनने की कोशिश करना भी बेकार है.....!!!!!

मैं सामान्य नहीं हूँ, मुझे चिढ़ है सामान्य होने से, मेरा पागलपन मेरी सनक ही मुझे साँसें दे सकती हैं.....इनके बिना मैं वो हूँ जो मैं कभी होना नहीं चाहता, इस ज़िंदा लाशों की भीड़ का एक हिस्सा.....!!!!!

मेरे प्यार करने से लेकर बात करने.....खाने बल्कि सांस लेने के तरीक़े भी अलहदा हैं इस भीड़ से..... ये मेरे होने की वजहें हैं.....ज़िन्दगी को मैं उतना ही गंभीरता से लेता हूँ जितनी उसकी औक़ात है.....क्योंकि अगर उसे बर्बाद करके मैंने कुछ सुकूं कमा लिया तो मैंने उसे जी लिया उसे जिए जाने के सबसे बेहतर तरीकों से.....!!!!!

प्यार मेरे लिए सिर्फ़ ज़िंदा रहने का ज़रिया नहीं है ये एक ईंधन है मेरे लिए, मेरी सतत ऊर्जा के लिए.....!!!!!

मुझे पूरे दिन खाना मत दो मैं आराम से रह लूंगा पर मुझे दो घण्टे प्यार न मिले तो मैं बिन जल मछली जैसा छटपटाने लगता हूँ.....!!!!!

ये सब बातें बेवजह होने के बावजूद भी तस्लीम हैं यही इनकी ख़ूबसूरती है.....😊

बस यूँ ही🙂

Saurabh Shuklahttp://www.blogger.com/profile/08615175015314947998noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-1563790231247309901.post-38835568570629723372019-01-05T10:25:00.001-08:002019-01-05T10:25:53.287-08:00क्या हूँ मैं.....?
खुदी में अनसुलझा ,

एक सुलझा सा सवाल हूँ मैं.....

जमाने के लिये इक सवाल,

पर खुदी में इक जवाब हूँ मैं.....😊

Saurabh Shuklahttp://www.blogger.com/profile/08615175015314947998noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-1563790231247309901.post-62672688727641242712019-01-05T10:24:00.001-08:002019-01-05T10:24:40.176-08:00इश्क़
हर दुआ ,

हर मन्नत ,

कोई बस इक मुकम्मल मुलाकात मांगता है.....!!!!!

तो कोई मुसलसल

बे-दिल सा ,

उसके नाम से भी नफ़रत करता है.....!!!!!

क्या फर्क पड़ता है.....

दम तो आखिर इश्क का ही घुटता है.....!!!!!

बस यूँ ही🙂

Saurabh Shuklahttp://www.blogger.com/profile/08615175015314947998noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-1563790231247309901.post-40957511716033486292018-09-04T08:22:00.001-07:002018-09-04T08:22:16.774-07:00•मेरा प्यार•
मेरा प्यार पहली बार देख के एक दूजे को अनदेखा करना.....!!!!!

मेरा प्यार बातों बातों में सारी बातें कह देना.....!!!!!

मेरा प्यार उन बातों में प्यार का इजहार हो जाना.....!!!!!

मेरा प्यार इजहार में इकरार हो जाना.....!!!!!

मेरा प्यार इनकार में इंतजार करना.....!!!!!

मेरा प्यार इंतजार में इल्जाम आ जाना.....!!!!!

मेरा प्यार इल्जाम की इंतेहा हो जाना.....!!!!!

मेरा प्यार इंतेहा होने पर दूर हो जाना.....!!!!!

मेरा प्यार दूर होने पर पास आने के इम्तेहान देना.....!!!!!

मेरा प्यार.....हाँ ! यही मेरा प्यार.....❤

Saurabh Shuklahttp://www.blogger.com/profile/08615175015314947998noreply@blogger.com1tag:blogger.com,1999:blog-1563790231247309901.post-61243659905789010722018-01-20T03:33:00.001-08:002018-01-20T03:33:04.254-08:00Hurting Effect.....
Do you know what happens when you hurt people ?

The only answer is ,

When you hurt people , they begin to love you less !

That's what ignorance and careless words do.

They make people love you a little less.

Yes ! Little bit less !

Saurabh Shuklahttp://www.blogger.com/profile/08615175015314947998noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-1563790231247309901.post-85660009032687906462018-01-20T03:20:00.001-08:002018-01-20T03:20:51.310-08:00Without YOU.....
.....and then he starts crumbling.....

He falls ,

He falls apart ,

So what do you do ?

You watch !

You've always just watched.

You might not be the only reason ,

But you have the biggest contribution for his deterioration.

So every single time you make him feel unwanted !

You walk over his pride.

You act like an ignorant !

You make him 'Unwanted' you a little more !

And then there will be a day ,

When you'll meet a man instead of a boy ,

Who will look into your eyes ,

And will tell you how he no longer feels the need to be near You.....

Who don't open your profile every time when he opens his Facebook ,

Who don't dream to be with you anymore ,

Who will not say anymore that Your Eyes are so beautiful ,

Who can say you that you don't come to his dreams anymore ,

Who don't stuck to your photos for hours ,

Who can live without you ,

Who can survive without you ,

Who can see you to be with someone else ,

Who can breathe without you ,

Who breathes freely ,

Without YOU !

Yes ! Without You !

& You know what ! On the other hand a huge part of him will be killing him ,

Who will be saying to him how can you live without your love.....!!!!!

Saurabh Shuklahttp://www.blogger.com/profile/08615175015314947998noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-1563790231247309901.post-87591014273101808972017-11-05T01:33:00.001-08:002017-11-05T01:59:40.911-08:00दूरियाँ साथ-साथ.....
हम साथ भी ऐसे थे !

जैसे पटरियां रेल की.....!!!!!

हम न बिछड़े कभी !

हम कभी मिले भी नहीं.....!!!!!

हम साथ ठीक उसी तरह थे !

जैसे किनारे हों किसी दरिया के.....!!!!!

चले भी साथ-साथ !

रूके भी साथ-साथ !

बहे भी साथ-साथ !

हम कभी बिछड़े नहीं !

लेकिन कभी मिले भी नहीं !

शायद कभी मिलेंगे.....

तब जब दरिया सूख जायेगी !

तब जब दोनों साहिल आपस में खो जायेंगे !

उस वक्त कोई अलग नहीं कर पायेगा !

जब कभी दरिया फिर जनम लेगी !

फिर उसके दो किनारे हो जायेंगे !

फिर उनके साथ वही होगा !

वो फिर अपने मिलन का इंतजार करेंगे !

मिलेंगे !

लेकिन तब , जब फिर बहुत देर हो चुकी होगी !

जब दोनों बे-जान हो चुके होंगे !

फिर भी वो अपने मिलन पर खुश होंगे.....!!!!!

शायद !

Saurabh Shuklahttp://www.blogger.com/profile/08615175015314947998noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-1563790231247309901.post-61929639751366422402017-11-05T01:22:00.001-08:002017-11-05T03:35:43.390-08:00अधूरा आसमाँ.....
अधूरा आसमाँ.....!!!!!

आज पूर्णिमा को भी आसमान अधूरा सा लगा.....

क्यूंकि आसमान में आज एक ही चाँद था.....!!!!!

पूरी रात मैं बस दूसरे चाँद को ढूंढ़ता रहा.....

ढ़ूंढ़ता रहा.....ढूंढ़ता ही रहा.....!!!!!

पता नहीं पास आने को या दूर जाने को.....!!!!!

इस तरह सुबह हो गयी !

न चाँद दिखा !

न वो पास आया !

न ही वो दूर जा सका !

मानो कहीं आस-पास ही भटक रहा है.....!!!!!

वो चाँद !

हाँ वही ! दूसरा चाँद.....!!!!!

Saurabh Shuklahttp://www.blogger.com/profile/08615175015314947998noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-1563790231247309901.post-61733488437656206182017-11-05T01:18:00.001-08:002017-11-05T01:18:26.025-08:00रिश्ता !
रिश्ता.....!!!!!

तुमसे मेरा रिश्ता सिर्फ़ इतना सा था.....

कि दो आखों से तुम ही रिसते रहे.....!!!!!

Saurabh Shuklahttp://www.blogger.com/profile/08615175015314947998noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-1563790231247309901.post-58196258942592953422017-11-05T01:17:00.001-08:002017-11-05T01:17:16.205-08:00छुपन-छुपाई
एक तुम !

एक मैं !

एक ये दुनिया !

दोनों मिलते हैं.....

तीसरे से छुप-छुप के.....!!!!!

Saurabh Shuklahttp://www.blogger.com/profile/08615175015314947998noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-1563790231247309901.post-50095549566910478502017-11-04T23:36:00.001-07:002017-11-04T23:36:28.007-07:00⊙He-She.....⊙

We'll be forever was what he promised her.....

Days later when she saw him lying on the Ventilator table of the Hospital taking his last Breath made He realised that His promise never mattered.....

Saurabh Shuklahttp://www.blogger.com/profile/08615175015314947998noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-1563790231247309901.post-39938462518520734722017-11-04T23:34:00.001-07:002017-11-04T23:34:18.252-07:00जब तुम.....!!!!!
मुझको भी बतलाकर जाना !

हाथ छुड़ाना मुझसे जब तुम.....

मत लेना पहचान कभी जो !

आँख मिलाना मुझसे जब तुम.....

भेंट न हो ये कोशिश करना !

राह बचाना मुझसे जब तुम.....

बस यूँ ही.....

Saurabh Shuklahttp://www.blogger.com/profile/08615175015314947998noreply@blogger.com1tag:blogger.com,1999:blog-1563790231247309901.post-25930835303863271122017-11-04T23:26:00.001-07:002017-11-04T23:26:25.477-07:00हिसाब !
सोचा कि ,

आँसुओं का तकिये की नमी से बढ़कर ,

कुछ तो हिसाब होता होगा !

कोई तो देखता होगा !

आखिर ,

आँसू तो आँसू थे !

जुड़े तो आँसू ही बने !

बहे और उड़ गये ,

किसी को खबर भी न हुई !

सवाल अब भी वही है !

हिसाब हुआ या बाकी है ?

©ImSaurabh99

Saurabh Shuklahttp://www.blogger.com/profile/08615175015314947998noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-1563790231247309901.post-22917441563409566652017-08-27T03:47:00.001-07:002017-08-27T03:47:20.212-07:00मैं, मौसम और हम.....
बारिश रुलाती है ,

ठंड दिलासा दे जाती है ,

और गर्मियां फिर से बारिशों के आने की बेचैनी बढ़ाती हैं.....

सर्दी मैं उस अलाव के पास बैठकर बिताना चाहता हूँ ,

जहां मुस्कुराते हुए अपनी पुरानी बातों की लकड़ियों को आग में डाल दूंगा.....

फिर कुछ नई बातों से नया मौसम बनेगा.....

सुबह उठने पर सब कुछ धुंधला होगा.....

इतना कोहरा होगा कि हमें कोई नहीं दिखेगा.....

सारी बातें जल चुकी होंगी ,

और बस हम अपने नजदीक तक का ही देख सकेंगे.....

धीरे से धूप आएगी ,उसे तापेंगे और शाम को हवायें फिर से सर्द हो जायेंगी.....

इसी तरह मौसम कट जाएगा.....

फिर वही गर्मी होगी जो बेचैनी बढ़ाएगी ,

बारिश का खूब इंतजार करवाएगी..... उन बारिशो का नहीं , जो मैं नहीं चाहता ,जो रुलाती हैं.....

बल्कि उस बारिश का , जो हम और आप इत्मीनान के साथ बिताने वाले हैं.....

©ImSaurabh99

Saurabh Shuklahttp://www.blogger.com/profile/08615175015314947998noreply@blogger.com0tag:blogger.com,1999:blog-1563790231247309901.post-40669465777680950782017-08-27T03:46:00.001-07:002017-08-27T12:02:57.239-07:00खलिश.....
खुदा में भी इन दिनों कुछ कमी सी लगती है ,

तेरी सूरत तलाश में तो मिलती नहीं है.....

मैं कोई फूलों ,रंगों ,सितारों की बात नहीं कहता.....

सच तो यह है कि तुम्हारे बिना,

शाम की चाय भी जमती नहीं है.....

टांड़ पर रख दी है मैंने अपनी पसंदीदा किताबें ,

न जाने क्यों अब उनमें तबीयत रमती नहीं है.....

शाम को भी भा गई है यह मुंडेर मेरी , कि आकर बैठ तो जाती है मगर ढलती नहीं है.....

न जाने क्यों एक खलिश सी जेहन में रेंगती है ,

और गले में समंदर की प्यास ,

दूर से ही मुझे सुनाई देती है ,

अपनी ही मूक आवाज.....

©ImSaurabh99

Saurabh Shuklahttp://www.blogger.com/profile/08615175015314947998noreply@blogger.com0